राष्ट्रीय

Amarnath Yatra: शनिवार से अमरनाथ यात्रा शुरू, इस बार गुफा के पास ITBP की तैनाती, जानें कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम

Amarnath Yatra : सावन महीने की शुरुआत से 3 दिन पहले यानी 1 जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस बीच आप भी जानिए कि सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं।
3 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 10:38 AM IST
amarnath_yatra_starts_from_1st_july_deployment_of_itbp_near_in_cave_know_how_are_security_arrangements.jpg

Amarnath Yatra : बाबा अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है। खास बात ये है कि इस बार यह पावन यात्रा एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने के लिए होगी। जोकि पहली जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों की तादात में श्रद्धालुओं के उमड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस साल एक और बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस बार यात्रा मार्ग के करीब आधा दर्जन जगहों और अमरनाथ गुफा के पास सीआरपीएफ (CRPF) की तैनाती नहीं की जाएगी। इन स्थानों पर इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और बीएसएफ (BSF) जवानों की तैनाती की जाएगी।


इस कारण लिया गया फैसला

बता दें कि पिछले काफी समय से मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। सूत्र का कहना है कि इस वजह से वहां शांति व्यवस्था कायम रखने और पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की वजह से इस बार बाबा अमरनाथ की गुफा के बाहर आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों की तैनाती की जा रही है। सूत्र ने ये भी बताया कि इस बार उत्पन्न सुरक्षा खतरों तथा चुनौतियों तथा जम्मू कश्मीर पुलिस की आवश्यकता के मद्देनजर आईटीबीपी जवानों को गुफा के पास तैनात करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े - अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल, अब रात को भी उतर सकेगा हेलीकाप्टर

बाबा बर्फानी की तस्वीर आई सामने

बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने में बहुत कम दिन बचे हैं ऐसे में अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस बीच कुछ तस्वीरें पवित्र गुफा से सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बाबा बर्फानी का पूर्ण स्वरूप देखने को मिल रहा है। इस बीच श्रद्धालुओं ने अभी से ही अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैन बुकिंग के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाना शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया जा चुका है।

ऐसे बुक करें हेलिकॉप्टर

आप भी अगर बुकिंग करवाना चाहते हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर डिटेल्स भरकर बुकिंग करवा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए किराए में वृद्धि नहीं की गई है। एक तरफ का किराया 2800 रुपये है वहीं दोनों तरफ का 5600 रुपये है।


5 लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान

अमरनाथ यात्रा के लिए कई दिनों पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक करीब 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इस बार ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है, जोकि पूरे दो महीने तक चलेगी। ऐसे में अभी से ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 5 लाख से ज्यादा भक्त अमरनाथ यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़े -अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से हो रही निगरानी, वीडियो देखें

Published on: