राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छलका आनंद मोहन का दर्द, पूछा- क्या सिर्फ मैं ही जेल जाऊंगा?

Anand Mohan Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आनंद मोहन ने प्रतिक्रिया दी है। इधर मोकामा विधायक ने आनंद मोहन का समर्थन करते हुए जेडीयू पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 8:50 PM IST
Anand Mohan Supreme Court Verdict
मीडिया से बात करते हुए आनंद मोहन (Photo-X post/ @ANI)

Bihar News: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से सजा माफी रद्द होने के बाद उन्होंने बड़ा सवाल उठाया है। सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेेश जारी होने के बाद वे अपने पैतृक गांव पंचगछिया पहुंच गए। जहां मीडिया से बात करते हुए वे काफी नाराज दिखे।

उन्होंने सवाल पूछा कि क्या सिर्फ वे ही जेल जाएंगे और क्या सजा भुगतने के लिए सिर्फ आनंद मोहन ही बचा है। दरअसल, उन्हें 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में मिली सजा माफी रद्द हो गई है। अब उन्हें फिर से जेल जाना होगा।

अनंत सिंह आए आनंद मोहन के समर्थन में

इधर इस खबर के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिहं भी आनंद मोहन के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) पर निशाना साधाते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि जेडीयू को जब आनंद मोहन की जरूरत थी तब उनकी सजा को माफ करवा दिया गया और अब जब सरकार से उनका काम निकल गया है तो उनको जेल के अंदर करवा देगी।

JDU ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

कोर्ट का फैसला आने के बाद बिहार की राजनीति में भी हलचल शुरू हो गई है। इसी बीच, जेडीयू ने भी अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारत की न्यायपालिका का सभी को सम्मान करना चाहिए। जेडीयू ने हमेशा अदालत के फैसलों का सम्मान किया है और कभी उनके खिलाफ टिप्पणी नहीं की है। पार्टी इस फैसले को भी पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करती हैं।

आनंद मोहन को कैसे मिली थी रिहाई?

बता दें कि आनंद मोहन को 1994 में तत्कालीन गोपालगंज डीएम जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने जेल नियमों में बदलाव किया था। जेल नियमों में बदलाव होने के बाद आनंद मोहन की रिहाई अप्रैल 2023 में हुई थी। हालांकि, उस समय इस फैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब सुप्रीम कोर्ट ने फिर से उनकी सजा माफी को रद्द करके उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।

Updated on:
27 Nov 2026, 8:50 PM IST
Published on: