27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Ahmedabad Metro: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, साबरमती रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी

Ahmedabad Metro: रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, साबरमती रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी

Ahmedabad Metro: अहमदाबाद मेट्रो का साबरमती रेलवे स्टेशन शनिवार से यात्रियों के लिए खुल जाएगा। इसके साथ ही फेज-1 के सभी 32 स्टेशन शुरू हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 27 Nov 2026, 7:27 PM IST

Ahmedabad Metro

मेट्रो। फाइल फोटो- आईएएनएस

Ahmedabad Metro Phase 1: शहर के मेट्रो नेटवर्क से साबरमती रेलवे स्टेशन तक पहुंचना अब आसान हो जाएगा। अहमदाबाद मेट्रो के साबरमती रेलवे मेट्रो स्टेशन को शनिवार से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही मेट्रो के पहले चरण (फेज-1) के सभी 32 स्टेशन परिचालन में आ जाएंगे। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। नए स्टेशन के शुरू होने से यात्रियों को साबरमती रेलवे स्टेशन तक मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

सुबह 6.27 बजे से मिलेगी पहली मेट्रो

जीएमआरसी के अनुसार साबरमती रेलवे मेट्रो स्टेशन से एपीएमसी की ओर जाने वाली पहली मेट्रो सुबह 6.27 बजे रवाना होगी। वहीं, महात्मा मंदिर के लिए पहली मेट्रो सुबह 6.45 बजे और गिफ्ट सिटी के लिए सुबह 7.11 बजे मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग मार्गों पर आखिरी मेट्रो का समय भी निर्धारित किया गया है। एपीएमसी के लिए आखिरी मेट्रो रात 11.10 बजे रवाना होगी। कोटेश्वर रोड के लिए आखिरी मेट्रो रात 11.35 बजे, महात्मा मंदिर के लिए रात 9.10 बजे और गिफ्ट सिटी के लिए शाम 6.32 बजे मिलेगी। इस तरह नए स्टेशन से यात्रियों को सुबह से देर रात तक अलग-अलग गंतव्यों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

40 किलोमीटर से अधिक का नेटवर्क, 32 स्टेशन

अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण में ईस्ट-वेस्ट और नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर शामिल हैं। दोनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 40.03 किलोमीटर है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर थलतेज गांव से वस्त्राल गांव तक फैला है। इस मार्ग पर कुल 17 स्टेशन हैं। वहीं, नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम तक है, जिसमें 15 स्टेशन शामिल हैं। साबरमती रेलवे मेट्रो स्टेशन शुरू होने से पहले पहले चरण के 31 स्टेशन चालू थे। अब नए स्टेशन के जुड़ने से सभी 32 स्टेशन यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण में व्यावसायिक परिचालन मार्च 2019 में शुरू हुआ था। उस समय वस्त्राल गांव से एपरल पार्क के बीच 6.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर मेट्रो सेवा शुरू की गई थी।जीएमआरसी के अनुसार 28 नवंबर से मेट्रो की विस्तृत समय-सारणी उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। यात्री वेबसाइट पर अलग-अलग मार्गों की मेट्रो के समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पहली मेट्रो का समय

  • एपीएमसी : सुबह 6:27 बजे
  • महात्मा मंदिर : सुबह 6:45 बजे
  • गिफ्ट सिटी : सुबह 7:11 बजे

आखिरी मेट्रो का समय

  • एपीएमसी : रात 11:10 बजे
  • कोटेश्वर रोड : रात 11:35 बजे
  • महात्मा मंदिर : रात 9:10 बजे
  • गिफ्ट सिटी : शाम 6:32 बजे