राष्ट्रीय

100 करोड़ के कथित घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, CM विजय की बड़ी कार्रवाई

तमिलनाडु में 100 करोड़ के कथित प्राइवेट स्कूल घोटाले में डीएमके के पूर्व मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी गिरफ्तार किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 5:33 PM IST
tamil nadu news
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री और डीएमके नेता अनबिल महेश पोय्यामोझी। (फोटो- ANI)

तमिलनाडु में सीएम विजय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। 100 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और डीएमके नेता अनबिल महेश पोय्यामोझी को गिरफ्तार किया गया है।

यह कथित घोटाला प्राइवेट स्कूलों से जुड़ा है। इस मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, घोटाले के कथित तरीके और पूर्व मंत्री पर लगाए गए आरोपों की विस्तृत जानकारी अब तक नहीं दी गई है।

क्या है ₹100 करोड़ के कथित घोटाले का मामला?

अनबिल महेश पोय्यामोझी की गिरफ्तारी प्राइवेट स्कूलों से जुड़े करीब ₹100 करोड़ के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में हुई है। इस मामले में निजी स्कूलों से संबंधित वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं।

इस मामले में आरोप है कि निजी स्कूल प्रबंधन से सरकारी मंजूरी, स्थायी मान्यता और स्कूलों को अपग्रेड करने की अनुमति दिलाने का वादा करके पैसे वसूले गए थे।

डीएमके के पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

अनबिल महेश पोय्यामोझी डीएमके के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और तमिलनाडु की राजनीति में उनकी बड़ी पहचान रही है। ऐसे में उनका किसी बड़े कथित घोटाले में गिरफ्तार होना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी से राज्य में सत्तारूढ़ सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने की संभावना है।

Updated on:
26 Oct 2026, 5:33 PM IST
Published on: