राष्ट्रीय

Ankita Bhandari Murder Case: मेरा बेटा सीधा-साधा है, बीजेपी से हटाए गए विनोद आर्य ने अपने बेटे का किया बचाव

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता के हत्या के आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा है कि वो सीधा साधा बालक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो जांच में पूरा समर्थन करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 9:59 PM IST
Ankita Bhandari Murder Case: Vinod Arya defend his son Pulkit arya
Ankita Bhandari Murder Case: Vinod Arya defend his son Pulkit arya

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को सजा देने की मांग उत्तराखंड में काफी जोर पकड़ रही है। पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को भी तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इस पूरे मामले में अब पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। विनोद आर्य ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा हु कि उनका बेटा सीधा साधा बालक है। इसके साथ ही कहा है कि वो पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। विनोद आर्य ने दावा किया है कि पार्टी से निष्कासित होने से पहले ही उन्होंने और उनके बेटे ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया था।

आरोपी पुलकित आर्य के पिता ने कहा कि उनका बेटा पुलकित आर्य सीधा साधा बालक है और वो अपने काम से काम रखता है। उन्होंने ये भी दावा किया कि रिज़ॉर्ट और फैक्ट्री पूरी तरह से वैध है और कानून के तहत है। इसको लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है जोकि गलत है।

विनोद आर्य ने कहा कि 'उनका बेटा पुलकित काफी समय से उनके साथ नहीं रह रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमने तय किया है कि जब तक जांच पूरी न हो तब तक हम पूरा सहयोग करेंगे। हम चाहते हैं अंकिता और पुलकित आर्य को भी इंसाफ मिले।'

विनोद आर्य ने ये भी कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है उन्हें और उनके बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें अंकिता की गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिस्पेशनिस्ट की नौकरी करती थी। पिछले महीने 28 अगस्त से वो यहाँ काम कर रही थी लेकिन 18 सिंतबर को वो अचानक लापता हो गई। फिर उसका शव शनिवार को चीला पावर हाउस की शक्ति नहर से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने पुलकित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

Published on: