राष्ट्रीय

पूर्व प्रेमी दे रहा था फोटो लीक करने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, चली गई मेरी बेटी- पिता ने बयान किया दर्द

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने 6 महीने पहले पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने दावा किया कि पुलिस ने बेटी से कहा कि अगर व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है तो वह उसका नंबर ब्लॉक कर दे। 
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 9:03 PM IST
Feature image
छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या (Photo-patrika)

ओडिशा में 15 साल की लड़की की जलकर मौत होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और छात्रा ने आग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, छात्रा ने अपने पूर्व प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला केंद्रपाड़ा जिले का बताया जा रहा है। 12 जुलाई के बाद से यह आग से जलकर आत्महत्या करने का दूसरा मामला है।

प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल

मामले में मृतका के पिता ने कहा कि जब वह घर पर अकेली थी तो उसने खुद को आग लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी और व्यक्ति उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने 6 महीने पहले पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने दावा किया कि पुलिस ने बेटी से कहा कि अगर व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है तो वह उसका नंबर ब्लॉक कर दे। 

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक

केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया घटनास्थल पर पहुंचे और कहा मैंने शव देखा है। उसके पिता ने दावा किया है कि उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जाएगी। 

पिछले महीने हुई दो घटनाएं

बता दें कि पिछले महीने ऐसी दो घटनाएं हुई है। पुरी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की को तीन अज्ञात युवकों ने उस समय आग लगा दी जब वह अपनी एक दोस्त के घर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी दोस्त को एक किताब देने जा रही थी।

छात्रा ने स्कूल में लगाई आग

वहीं 12 जुलाई को बालाओसरे स्थित फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के विरोध में परिसर में ही आत्मदाह कर लिया। वह 90 प्रतिशत तक जल गई थी। इसके बाद छात्रा का एम्स में इलाज चल रहा था, जहां छात्रा की मौत हो गई। छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने बालासोर कॉलेज में शिक्षा विभाग के प्रमुख सहायक प्रोफेसर समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
6 Aug 2025, 9:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई