राष्ट्रीय

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, उरी सेक्टर में पकड़े गए आतंकी ने कहा उसे गुमराह किया गया

मां के इलाज के लिए उसे 20 हजार रुपये आतंकियों की ओर से मिले। इसके साथ 30 हजार रुपये और देने का वादा किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 12:57 AM IST
terrorist babar
terrorist babar

नई दिल्ली। कश्मीर में एलओसी पर उरी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी धरदबोचा है। इसकी पहचान बाबर के रूप में हुई है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड एक रेडियो सेट मिला है। पूछताछ में एक बार फिर पाकिस्तान का सामने आया है।

आतंकवादी अली बाबर ने पूछताछ में खुलासा करा कि उसके साथ छह आतंकवादियों का समूह मुख्य रूप से पाकिस्तान के पंजाब से संबंधित था। आतंकी ने कहा कि गरीबी के कारण उसे गुमराह किया गया। इसके बाद लश्कर-ए-तैयबा में उसे जुड़ने का लालच दिया गया। इस दौरान उससे हमेशा यही कहा जाता था कि इस्लाम खतरे में है।

30 हजार रुपये और देने का वादा

मां के इलाज के लिए उसे 20 हजार रुपये आतंकियों की ओर से मिले। इसके साथ 30 हजार रुपये और देने का वादा किया गया। हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने वालों में सभी पाकिस्तानी सेना के जवान थे। आतंकी के अनुसार उसे इस्लाम और मुसलमान के नाम पर उकसाया गया था। इसके साथ ही आतंकवादी बनने पर मजबूर किया गया।

उरी ऑपरेशन के बारे में मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स जीओसी, 19 डिविजन का कहना है कि एलओसी पर नौ दिनों तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला। आतंकी घुसपैठ की जानकारी मिलने के बाद यह ऑपरेशन 18 सितंबर को शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई। दो आतंकी भारतीय सीामा में थे जबकि चार आतंकी सीमा पार से थे। जवाबी कार्रवाई के बाद पाक की तरफ के चार आतंकी लौट गए।

Updated on:
29 Sep 2021, 12:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Meta ने इंस्टाग्राम से तीन दिन में हटाई दो वीडियो, चुनाव आयोग और SIR से जुड़ा था कंटेंट, कानूनी वजह भी नहीं बताई

Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

दूध 8 रुपये महंगा करने के फैसले पर सीएम डीके शिवकुमार ने दिया बयान, बोले-पड़ोसी राज्यों में दूध की कीमतें और ज्यादा हैं

तमिलनाडु में 17 कैदियों के फरार होने के बाद बड़ा एक्शन, जेल महानिदेशक संदीप राय राठौड़ का तबादला

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे