राष्ट्रीय

कांग्रेस के सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया, जनता देगी इसका जवाब : अरुण सिंह

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सचिव सतीश जारकीहोली के बयान पर भाजपा नेताओं ने अपनी नाराजगी जताई। सतीश जारकीहोली ने कहाकि, 'हिंदू' भारतीय शब्द नहीं। इस पर कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहाकि, जनता इसका जवाब देगी।

2 min read
arun_singh.jpg
सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया, जनता देगी इसका जवाब : अरुण सिंह

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सचिव सतीश जारकीहोली ने सोमवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 'हिंदू' भारतीय शब्द नहीं है, बल्कि फारसी का है। इसके बाद बेंगलुरु में कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अरुण सिंह ने कांग्रेस के सतीश जारकीहोली को आइना दिखाते हुए कहाकि, कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। जनता इसका जवाब देगी। सतीश जारकीहोली के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में हंगामा हो गया है। कुछ फॉलोवर्स ने जमकर निशाना साधा।

अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो तुरंत बाहर कर दें - कर्नाटक भाजपा प्रभारी

भारतीय संस्कृति और खासतौर पर 'हिंदू' शब्द को लेकर दिए कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा नेताओं ने अपनी नाराजगी दिखाई। बेंगलुरु में कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस पर सीधे-सीधे हमला बोला, कहाकि, कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया है। यह बेहद निंदनीय है। जनता इसका जवाब देगी। अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

'हिंदू' भारतीय शब्द नहीं - सतीश जारकीहोली

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सचिव सतीश जारकीहोली ने सोमवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 'हिंदू' भारतीय शब्द नहीं है, बल्कि फारसी का है। निप्पनी शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए जारकीहोली ने कहा, हिंदू शब्द कैसे हमारा हो गया, इस पर बहस की जरूरत है। हिंदू शब्द ईरान, इराक और कजाकिस्तान से संबंधित फारसी है। यह भारतीय कैसे हुआ? विकिपीडिया में देखें, यह शब्द फारस से आया है, यह हमारा नहीं है।

जारकीहोली के खिलाफ कार्रवाई की मांग - भाजपा

जारकीहोली की ओर से की गई टिप्पणियों पर भाजपा और हिंदू कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेता प्रकाश शेषराघवचर ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा बहुसंख्यक समुदाय पर हमला करने में आनंद लेती है। उन्होंने जारकीहोली के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
08 Nov 2022 09:45 am
Published on:
08 Nov 2022 09:43 am
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला