चेन्नई में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, महंगाई तथा अन्य मुद्दों को लेकर डीएमके महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कनिमोझी ने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को कई वस्तुएं दे रहे हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें पेपर स्प्रे वितरित करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इसे राशन दुकानों के माध्यम से भी बांटा जा सकता है ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। उनका कहना था कि जब पुलिस सुरक्षा देने में सक्षम नहीं दिख रही, तब महिलाओं को खुद अपनी रक्षा के साधन मिलने चाहिए।