राष्ट्रीय

Smog Tower In Delhi: देश को मिला पहला स्मॉग टॉवर, अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन, जानिए कैसे करेगा काम

Smog Tower In Delhi अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले स्मॉग टॉवर का किया उद्घाटन, एक सेकंड में 1000 घन मीटर हवा होगी शुद्ध

2 min read
Aug 23, 2021
India First Smog Tower in Delhi

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार स्मॉग टॉवर ( Smog Tower In Delhi ) लगवाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में बनाए गए इस स्मॉग टावर का सोमवार को उद्घाटन किया।

इसके साथ ही देश को पहला स्मॉग टॉवर मिल गया है। इस स्मॉग टावर ने काम करना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इस टॉवर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को ऐसे ही और स्मॉग टावर देखने को मिल सकते हैं।

प्रदूषण की परेशानी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यह अपने आप में नई तकनीक है। इस तकनीक को अमरीका से इम्पोर्ट किया गया है।

दिल्‍ली सरकार ने अपनी वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के खिलाफ जंग को और तेज करने के लिए कनॉट प्‍लेस में स्‍मॉग टॉवर (Smog Tower) बनवाया है। खास बात यह है कि देश में इस तरह का यह पहला टॉवर है।

इस तरह करेगा काम
यह स्‍मॉग टॉवर दूषित हवा को अपने अंदर खीचेंगा और साफ हवा को छोड़ेगा। यही नहीं, यह स्‍मॉग टॉवर तकरीबन एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की प्रदूषित हवा को अपने अंदर लेकर साफ हवा की आपूर्ति भी करेगा।

एक नजर आंकड़ों पर
- 24 मीटर है स्मॉट टॉवर की ऊंचाई
- 01 सेकंड में 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करेगा टॉवर
- 40 फैन इन स्मॉग टॉवर में लगाए गए हैं
- 5000 एयर फिल्टर भी टॉवर में लगाए गए

IIT करेगा डेटा का एनालिसिस
दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगे पहले स्मॉग टॉवर की निगरानी आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे करेगा। आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे को इस टॉवर के डेटा के एनालिसिस करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस एनालिसिस से इस बात का पता लगाया जाएगा कि ये स्मॉग टॉवर कितना प्रभावी है। अगर यह अधिक प्रभावी रहा तो इसके रिजल्ट के आधार पर ही राजधानी में स्मॉग टावर्स लगाए जा सकते हैं।

Published on:
23 Aug 2021 02:14 pm
Also Read
View All
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: आज सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग, 9263 सीटों के मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

बंगाल चुनाव: TMC ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप, उधर राहुल गांधी बोले- ममता और मोदी में कोई अंतर नहीं

AAP की टूट अकेली नहीं, दल टूटते गए और BJP का कारवां बढ़ता गया, कई राज्यों में पहले भी हो चुका ‘खेला’

ईरान-रूस से तेल खरीद पर अमेरिका में BJP नेता का विवादित बयान, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया तो राम माधव ने मांगी माफी

JJM में ₹20 हजार करोड़ का घोटाला: सवाल पूछने पर मंत्री का बेतुका बयान, कहा- सभी भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई हुई तो खाली हो जाएगा विभाग