आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने आज गुजरात के आदिवासी बहुल इलाके छोटा उदयपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर जमके निशाना साधा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात के आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर जमके निशाना साधते हुए कहा कि अब गुजरात के अंदर नई राजनीति होगी, नई पार्टी आएगी, नए चेहरे होंगे, नई क्रांती होगी। 27 साल से जो ये लोग लूट रहे थे, खसोट रहे थे अब उसे बंद करने का समय आ गया है।
इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले लठ्ठा कांड हुआ,जिसमें शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। मैं दिल्ली से आया उसके बाद अस्पताल में पीडित लोगों से मिलने गया तो उन्होंने बताया कि हमने शराब पी जिसके बाद हमारे साथ ये हो गया। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल उन लोगों से मिलने नहीं गए। मुझे दुख हुआ जिन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई गुजरात के मुख्यमंत्री उन लोगों के परिवार से मिलने तक नहीं गए।
अरविंद केजरीवाल ने आदिवासियों से किए ये 6 वादे
- 5th Schedule, PESA क़ानून लागू, TAC Chairman आदिवासी होगा।
- हर आदिवासी इलाके में स्कूल।
- आदिवासी इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल।
- जाति प्रमाण पत्र लेना आसान होगा।
-बेघर आदिवासी को घर दिया जाएगा।
- आदिवासी इलाकों में सड़कें बनाई जाएंगी।
मैं आपको गारंटी दे रहा हूं
अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको गारंटी दे रहा हूं, चुनावी वादा नहीं कर रहा हूं। BJP-Congress वाले घोषणा पत्र, संकल्प पत्र लाते हैं जो झूठे होते हैं। आपको TV खरीदने पर 2 साल की गारंटी मिलती है। मैं आपको पांच साल के लिए गारंटी दे रहा हूं। ये केजरीवाल की गारंटी है, टूटती नहीं है।
ILU-ILU का आज फिर से किया जिक्र
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार का गुजरात चुनाव आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच होगा। इस बार गुजरात कांग्रेस का गुजरात बीजेपी में विलय होगा। इसके बाद उन्होंने आज फिर एक बार ILU-ILU का जिक्र करते हुए भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ILU का मतलब I LOVE YOU है, जो दोनों पार्टी के बीच चल रहा है। इससे पहले कल भी इस बात का जिक्र करते हुए निशाना साधा था।