राष्ट्रीय

दिल्ली: तीन दिन में 3 गुने हुए केस, सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर से हमने बहुत कुछ सीखा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2022, 1:14 PM IST
arvind kejriwal says no need to panic about third wave of corona
arvind kejriwal says no need to panic about third wave of corona

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार डराने लगी है। इसके चलते आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर से हमने बहुत कुछ सीखा है। ऐसे में आज मैं कुछ आंकड़े लेकर आपके पास आया हूं, जिससे साबित होता है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को 623 केस सामने आए, 30 दिसंबर को 1313 केस, 31 दिसंबर को 1796 केस और 1 जनवरी को 2796 केस सामने आए हैं। वहीं आज करीब 31 केस सामने आ सकते हैं।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 6,360 हैं। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना केस 3 गुने हुए हैं। जैसा कि हमने पहले तय किया था कि कोरोना से हल्के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज घर पर ही किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अभी दिल्ली में सिर्फ 82 मरीज ऑक्सीजन बेड़ पर हैं, जबकि सरकार के पास 37 हजार ऑक्सीजन बेड तैयार हैं।

इस दौरान उन्होंने कोरोन महामारी के दूसरी लहर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दूसरी लहर में 27 मार्च को दिल्ली में एक्टिव केस 6,600 थे। वहीं अप्रैल में दिल्ली में 11500 मरीज ऑक्सीजन बेड़ पर थे और 145 मरीज वेंटिलेटर पर थे, जबकि आज सिर्फ 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं आज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 या 0 है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि आंकड़ें बताते हैं कि सरकार ने स्थिति को काफी सुधारा है। ऐसे में आपको भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है। कोरोना नियमों का सख्ती और ईमानदारी से पालन करें। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। बाकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है सरकार आपके साथ है और हम हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Published on: