राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, अदालत ने 3 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला (Delhi Excise policy case) मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।

less than 1 minute read
Aug 27, 2024

Delhi Excise policy case: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला (Delhi Excise policy case) मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की कस्टडी 27 अगस्त को पूरी होने वाली थी। लेकिन अब केजरीवाल को 3 सितंबर तक जेल में रहना होगा।

5 अगस्त को याचिका को किया था खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi Highcourt) ने 5 अगस्त को मुख्यमंत्री केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को भी खारिज किया था और जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाने के लिए कहा था। सीबीआई कोर्ट (Cbi Court) ने 23 अगस्त को इस संबंध में बताया था कि अरविंद केजरीवाल और आप विधायक दुर्गेश पाठक पर आबकारी नीति मामले में केस चलाने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की थी।

के कविता को मिली जमानत

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में बीआरएस की नेता के कविता (K Kavitha) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।

Published on:
27 Aug 2024 08:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर