राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान, जम्मू में 3 और हरियाणा में 1 चरण में होगा मतदान, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

New Delhi: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया।

less than 1 minute read

भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव का ऐलान कियाा है। वहीं, हरियाणा में एक चरण में मतदान का ऐलान किया है। दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

जम्मू में तीन चरणों में होगा मतदान

देश के ‘ताज’ यानी जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां चुनाव कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। पिछले दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

1 अक्टूबर को होगा मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। सूबे की सभी सीटों पर 1 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने बताया है कि हरियाणा का पूरा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने की संभावना है। यह मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी भी यहां सबका ​गणित बिगाड़ती हुए नजर आएगी।

4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को किया जाएगा।

Updated on:
16 Aug 2024 05:12 pm
Published on:
16 Aug 2024 03:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर