
ATS big action in Jharkhand: झारखंड में एटीएस (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक एटीएस ने प्रदेश की राजधानी रांची (Ranchi) और एक अन्य शहर हजारीबाग (Hazaribagh) समेत अन्य जिलों में छापेमारी की है। दरअसल, यह कार्रवाई अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट(AQIS) से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है। इस दौरान एटीएस (Anti Teerror Sqad) ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
एटीएस की टीम ने प्रदेश के हजारीबाग के पेलावल और लोहरदगा के कैरो समेत अन्य जिलों में करीब 14 जगहों पर छापा मारा है। इस दौरान अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े मामले में एटीएस को महत्वपूर्ण अपडेट मिला था। इसके बाद एटीएस द्वारा कार्रवाई की गई। हालांकि अभी तक इस मामले में एटीएस के अधिकारियों ने कुछ भी बयान नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम कई लोगों से पूछताछ कर रही है और जानकारी जुटा रही है।
एटीएस की टीम ने छापेमारी के दौरान लोहरदगा से हथियार भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि एके-47 जैसे हथियार बरामद किए है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि हथियार एके-47 ही है।