Axis My India Exit Poll 2025: बुधवार शाम को एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 43 प्रतिशत और महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिले हैं। होना चाहिए था।
Axis My India Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण संपन्न हो गए हैं। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को हुआ है। चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल आ रहे हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, महागठबंधन पिछड़ रहा है। बुधवार शाम को एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 43 प्रतिशत और महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिले हैं।
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जाति और पार्टी को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार, सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले एनडीए को एससी ने 49 प्रतिशत वोट दिए हैं। इसके बाद ईबीसी ने 58 प्रतिशत, ओबीसी ने 63 प्रतिशत, जनरल ने 65 प्रतिशत, यादव ने 6 प्रतिशत, मुस्लिम ने 8 प्रतिशत और एसटी ने 56 प्रतिशत वोट दिए हैं।
महागठबंधन की बात करें तो सबसे ज्यादा 90 प्रतिशत वोट यादव जाति ने दिए हैं। दूसरे नंबर पर 79 प्रतिशत के साथ मुस्लिम हैं। एसटी और एससी ने 29—29 प्रतिशत वोट दिए हैं। वहीं ईबीसी ने 26 प्रतिशत और जनरल ने 14 प्रतिशत वोट दिए हैं।
चुनावी राजनीति में कदम रखने वाले रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी को सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत जनरल ने वोट दिया है। वहीं, ओबीसी ने 5 प्रतिशत तो ईबीसी ने 4 प्रतिशत वोट दिए हैं। एससी और एसटी से 3—3 प्रतिशत वोट मिले हैं। मुस्लिम समाज से 2 प्रतिशत और यादव जाति से सिर्फ 1 प्रतिशत वोट मिली है।
अन्य की बात करें तो सबसे ज्यादा 19 प्रतिशत एससी से वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर 14 प्रतिशत के साथ जनरल है। ओबीसी से 13 प्रतिशत और ईबीसी और एसटी से 12—12 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं मुस्लिम समाज से 11 प्रतिशत और यादव से सिर्फ 3 प्रतिशत वोट मिले हैं।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन | अन्य |
| JVC Polls | 135-150 | 88-103 | 3-6 |
| मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS) | 147-167 | 60- 70 | 2-10 |
| People's Insight | 133-159 | 75-101 | 3-6 |
| People's Pulse | 133-159 | 75-101 | 2-11 |
| पोल डायरी | 184-209 | 32-49 | 1-5 |
| टाइम्स नाउ | 143 | 95 | 5 |
| न्यूज 24 | 152 | 84 | 7 |
| रुद्र रिसर्च | 140-152 | 84-97 | 3-6 |
| चाणक्य | 130-138 | 100-108 | 3-5 |
| पार्टी | कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 144 | 75 |
| बीजेपी | 110 | 74 |
| जेडीयू | 115 | 43 |
| कांग्रेस | 70 | 19 |
| CPI (ML) | 19 | 12 |
| वीआईपी | 13 | 4 |
| HAM | 7 | 4 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी | 4 | 2 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 6 | 2 |
| पार्टी | कितने सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 101 | 80 |
| जेडीयू | 101 | 71 |
| बीजेपी | 157 | 53 |
| कांग्रेस | 41 | 27 |
| भाकपा (माले) | 98 | 3 |
| लोक जनशक्ति पार्टी | 42 | 2 |
| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | 23 | 2 |
| हिंदुस्तान आवाम मोर्चा | 21 | 1 |
| सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) | 6 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | 32 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 88 | 0 |