राष्ट्रीय

बिहार में पुलिस और अपराधी ‘Babar’ के बीच हुई मुठभेड़, मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

Crime News: बिहार में STF और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी अपराधी बाबर

less than 1 minute read
Oct 07, 2024

Bihar News: बिहार में एसटीएफ (STF) और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रूपये के इनामी अपराधी आदिल उर्फ बाबर को मार दिया। वहीं उसकी गैंग के 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराधी आदिल पर किशनगंज, पूर्णियां और कटिहार जिले में डकैती, पुलिस के साथ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के 12 से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें करीब 10 कांडों में वह वांछित चल रहा था। बाबर पर पूर्णियां और किशनगंज जिला पुलिस द्वारा 50-50 हजार का ईनाम भी घोषित था।

कई महीनों से सक्रिय थी पुलिस

बता दें कि एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बाबर की गिरफ्तारी को लेकर कई माह से सक्रिय थी। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि वह पूर्णिया जिला में किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। बाबर की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया और देखा कि पुलिस को देखकर पश्चिम बंगाल नंबर की एक गाड़ी सवार बाबर भागने लगा।

बाबर ने की पुलिस पर फायरिंग

वहीं पुलिस द्वारा गाड़ी का पीछा करने के बाद बाबर और उसके साथियों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा जवाबी कार्रवाई में बाबर को गोली लग गई और वह मर गया। वहीं उसके 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है।

Updated on:
07 Oct 2024 07:46 pm
Published on:
07 Oct 2024 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर