राष्ट्रीय

Bank Holiday: 27 अगस्त को बैंकों का रहेगा अवकाश, जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी

Bank Holiday on 27th August: भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 27 अगस्त 2025 को देश के कई राज्यों में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2025, 11:31 AM IST
Bank Holiday
बैंक हॉलिडे (प्रतीकात्मक फोटो)

Bank Holiday on 27th August: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी, और विनायकर चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, छुट्टी रहेगी।

धार्मिक महत्त्व को देखते हुए रखा गया अवकाश

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। RBI ने इस सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इन क्षेत्रों में बैंकों के लिए अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा, 28 अगस्त (गुरुवार) को भुवनेश्वर (ओडिशा) और पणजी (गोवा) में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के अवसर पर भी बैंक बंद रहेंगे।

यहां रहेंगे बैंक बंद

यह छुट्टी विशेष रूप से अहमदाबाद (गुजरात), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भुवनेश्वर (ओडिशा), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), पणजी (गोवा) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) जैसे शहरों में लागू होगी।

डिजिटल बैंकिंग की सुविधा

कई जगहों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Also Read
View All
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

Gujarat: दिलदार बिजनेसमैन ने बांटा लाखों का बोनस, थाली में सजाकर दिए नोटों के बंडल, भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी

दिवाली पर ब्रिटिश उच्चायोग का संदेश: भारत-यूके FTA के बाद बोले- “आगे और भी बहुत कुछ”

‘ED कोई ‘सुपर कॉप’ नहीं, हर मामले की जांच नहीं कर सकती’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज केस को किया रद्द

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना