राष्ट्रीय

BAT-BMS Ban: केंद्र सरकार ने दो चाइनीज ऐप को किया ब्लॉक, ई-रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान

सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज एप पर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। चालकों को हो रही परेशानी के बाद सरकार के आदेश के बाद प्लेस्टोर से BAT-BMS एप को हटा दिया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया है। दरअसल, इस कार्रवाई में दो एप डिलीट किए गए।
2 min read
Jul 03, 2026
bat bms app download
BAT BMS समेत 2 एप प्लेस्टोर से हटाए गए (Photo-X)

BAT-BMS Ban: सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज एप पर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। चालकों को हो रही परेशानी के बाद सरकार के आदेश के बाद प्लेस्टोर से BAT-BMS एप को हटा दिया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया है। दरअसल, इस कार्रवाई में दो एप डिलीट किए गए। 

बता दें कि बीएटी-बीएमएस ऐप का इस्तेमाल दूर से ई-रिक्शा को बंद करने के लिए किया जाता था। इसके सोशल मीडिया पर वीडियो भी काफी वायरल हुए थे, जो कि चालकों की परेशानी को दिखा रहे थे। सरकार ने सुरक्षा और गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए ऐप हटाने का फैसला लिया है। वहीं मामले की जांच और निगरानी चल रही है।

दिल्ली के मंत्री ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा को चीनी मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके बंद किए जाने के वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पंकज सिंह ने कहा है कि सरकार इस मामले को देख रही है।

वहीं ई-रिक्शा ड्राइवर नसीम ने कहा कि मैं लाल कुआं, फराश खाना, जामा मस्जिद और लाल किला के बीच अपना ई-रिक्शा चलाता हूं। मैंने अपनी सिक्योरिटी नंबर प्लेट को काले प्लास्टिक से ढक दिया था क्योंकि कल मेरी गाड़ी अचानक बंद हो गई थी, इसलिए मैंने आज सुबह यह लगाई। 

चालक ने आगे कहा कि पूरी कहानी यह है कि मैं पैसेंजर्स को लेकर निकला था, गाड़ी अचानक बंद हो गई, और मुझे उसे वहां से धक्का देना पड़ा। लोगों ने मुझसे कहा कि इसे पीछे से ढक दूं क्योंकि अगर कोई नंबर नोट कर ले, तो वे इसे बंद कर सकते हैं। वे अपने फोन पर एक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि जब गाड़ी सड़क पर एक्टिवली चल रही हो तो इसे बंद कर सकें।

क्या है BAT-BMS APP

दरअसल, ई-रिक्शा को बंद करने के लिए जिस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसका नाम बीएटी-बीएमएस है। इसे चीनी कंपनी शेन्ज़ेन ग्रेनेर्जी टेक्नोलॉजी ने बनाया है। यह एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) मॉनिटरिंग ऐप है, जिसका उद्देश्य ब्लूटूथ सपोर्ट वाली लिथियम बैटरियों की निगरानी करना है।

यह ऐप बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, करंट, तापमान, बैटरी हेल्थ, चार्जिंग साइकिल और प्रत्येक सेल की स्थिति जैसी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, यह अनुकूल बैटरियों में चार्जिंग और डिस्चार्जिंग को नियंत्रित करने की सुविधा भी देता है।

Updated on:
03 Jul 2026 01:01 pm
Published on:
03 Jul 2026 12:31 pm
Also Read
View All