25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके ने बढ़ाई टीम CJP, नए महासचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?

CJP Organisational Expansion : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार सुबह संगठन का विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के साथ पांच नए राष्ट्रीय संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 25, 2026

cjp

CJP का संगठन विस्तार। (फोटो-IANS)

CJP Organisational Expansion : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार सुबह संगठन का विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के साथ पांच नए राष्ट्रीय संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा उत्तरी भारत में संगठन को मजबूत करने के लिए नॉर्थ जोन को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन किया गया है। सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की।

सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद सौरभ दास और आशुतोष रांका संभाल रहे थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ये पद रिक्त थे। पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए चर्चित 'बर्गर विवाद' के बाद पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्तियां की गई हैं।

पांच नेताओं को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी

पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों में पांच नेताओं को राष्ट्रीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं। सीजेपी का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

नॉर्थ जोन को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन

संगठन विस्तार के तहत सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, समिति का उद्देश्य उत्तरी भारत में संगठन के कामकाज और समन्वय को मजबूत करना है। इस समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

Youth Protest