राष्ट्रीय

Bengaluru Hostel Scandal: चीखती रही युवती, चाकू से लगातार करता रहा वार, दी दर्दनाक मौत

Bengaluru Hostel Murder: बेंगलुरु में हॉस्टल के अंदर 24 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को आज मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Bengaluru hostel Murder CCTV Footage

Bengaluru Hostel Girl Murder: बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक 'पेइंग गेस्ट' में 23 जुलाई की रात को गला रेतकर जिस महिला की हत्या की गई थी उससे जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को उस पर चाकू से हमला करते हुए दिख रहा है। हमलावर ने होस्टल के कमरे में घुसकर 24 वर्षीय कृति कुमारी को मार डाला था।

CCTV फु में दिखी खौफनाक घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी और वह शहर में एक निजी कंपनी में काम करती थी। एक CCTV फुजेट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे कोरमंगला घटना का बताया जा रहा है। पुलिस की ओर ले जारी परेशान करने वाले सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति को कुमारी का दरवाजा खटखटाते हुए दिखाया गया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पॉलीथीन बैग पकड़े हुए 'पेइंग गेस्ट' में घुसता है। वह दरवाजा खटखटाता है तथा कुछ देर बाद महिला को घसीटकर बाहर निकालकर लाता है। पीड़िता हमले का विरोध करती है, लेकिन हत्यारा उसे पकड़कर चाकू से गला रेत देता है और वहां से भाग जाता है। शोर-शराबा सुनकर इमारत में मौजूद अन्य युवतियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन वे उसे बचा नहीं पातीं।

Patrika.com के पास घाटना का वीडियो है लेकिन संस्थान क्रूरता का प्रमोशन नहीं करता है, इसलिए हम यहां आपसे Video शेयर नहीं कर रहे हैं।

MP में हुआ गिरफ्तार


बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि हॉस्टल के अंदर घुसकर 24 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को आज मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
29 Oct 2024 12:04 pm
Published on:
27 Jul 2024 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर