राष्ट्रीय

पहले दोनो बच्चों की ली जान फिर मां ने कर ली आत्महत्या, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

बेंगलुरु में एक 27 वर्षीय महिला ने पहले अपने 1 और 4 साल के दो बच्चों की जान ली और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला ने पारिवारिक क्लेश के चलते यह कदम उठाया है।

2 min read
Oct 11, 2025
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बगलागुंते इलाके में एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद आत्महत्या कर के अपनी जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय विजयलक्ष्मी के रूप में की गई है। विजयलक्ष्मी ने अपने एक और चार साल के दो बच्चों को जान से मार के खुद सुसाइड कर लिया।

ये भी पढ़ें

बेंगलुरु में अपने घर पर मृत मिला हेड कांस्टेबल, पुलिस कर रही सुसाइड के पहलू से जांच

फंदे से लटके मिले बच्चे और पत्नी

विजयलक्ष्मी और उसका परिवार मूल रूप से रायचूर जिले के रहने वाले थे। विजयलक्ष्मी का पति बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता था और घटना के समय नौकरी पर ही था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम को जब विजयलक्ष्मी का पति घर लौटा तो उसने पत्नी और दोनों बच्चों को फंदे से लटका पाया। इसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचान दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच तीनों शवों को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भिजवा दिया।

घरेलू क्लेश हो सकता है इसकी वजह

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घरेलू क्लेश के चलते विजयलक्ष्मी ने यह भयानक कदम उठाया है। हालांकि इस बात की पुष्ठि अभी तक नहीं हो पाई है। साथ ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आत्महत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे कि शहर में पिछले कुछ समय में कई आत्महत्या के मामले सामने आए है।

पिछले दिनों सामने आए आत्महत्या के कई मामले

इसी हफ्ते बुधवार को पश्चिमी बेंगलुरु के ब्याटरायनपुरा पुलिस स्टेशन के इलाके में रहने वाला एक सिटी आर्म्ड रिजर्व मुख्यालय का एक हेड कांस्टेबल अपने किराए के घर में मृत पाया गया था। मृतक की पहचान 34 वर्षीय शरणप्पा के रूप में की गई थी। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इसी तरह पिछले महीने भारतीय वायु सेना के एक इंजीनियर ने अपनी बहन के घर की 24वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, बहन से झगड़ा होने के बाद इंजीनियर ने यह कदम उठाया था।

Published on:
11 Oct 2025 08:53 am
Also Read
View All