राष्ट्रीय

मोदी के साथ भजनलाल और मोहन यादव बनें स्टार प्रचारक, बैरवा को जगह, दीया का नाम गायब

Delhi Election: भाजपा की ओर से जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है।

less than 1 minute read

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों भजनलाल शर्मा और डॉ. मोहन यादव को भी जगह मिली है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। हालांकि इस सूची में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का नाम शामिल नहीं है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन मुख्यमंत्रियों को सूची में जगह मिली है, उनमें यूपी के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और असम के हिमंत बिस्वा शर्मा शुमार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें चल रहीं थीं, हालांकि स्टार प्रचारक की सूची में नाम आने के कारण इन अटकलों पर लगभग विराम लग गया है।

ये है बीजेपी के स्टार प्रचारक

नरेंद्र मोदी
जगत प्रकाश नड्डा
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
पीयूष गोयल
शिवराज सिंह चौहान
मनोहर लाल खट्टर
धर्मेन्द्र प्रधान
सरदार हरदीप सिंह पुरी

गिरिराज सिंह
योगी आदित्यनाथ
देवेंद्र फडणवीस
हिमंत बिस्वा सरमा
डॉ. मोहन यादव
पुष्कर सिंह धामी
भजन लाल शर्मा
नायब सिंह सैनी
वीरेंद्र सचदेवा
बैजयंत जय पांडा

अतुल गर्ग
डॉ. अकला गुर्जर
हर्ष मल्होत्रा
केशव प्रसाद मौर्य
प्रेम चंद बैरवा
सम्राट चौधरी
डॉ. हर्षवर्धन
हंसराज हंस
मनोज तिवारी
रामवीर सिंह बिधूड़ी

योगेन्द्र चंदोलिया
कमलजीत सहरावत
प्रवीण खंडेलवाल
बांसुरी स्वराज
स्मृति ईरानी
अनुराग ठाकुर
हेमा मालिनी
रवि किशन
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
सरदार राजा इकबाल सिंह

Also Read
View All

अगली खबर