राष्ट्रीय

Bharat Bandh Patna Lathi Charge Video : पटना से पूर्णिया तक बवाल, पटना में लाठीचार्ज, आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन रोककर प्रदर्शन, जहानाबाद में हाथापाई

Bharat Band Protest: बिहार में भारत बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान कहीं लाठीचार्ज हुआ तो कहीं पुलिस के साथ हाथापाई की खबर आ रही है। ट्रेनों को भी कई जगहों पर रोका गया।

less than 1 minute read
Aug 21, 2024

Bharat Band Protest : उच्चतम न्यायालय के अनुसूचित जाति (एससी) के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के निर्णय के विरोध में दलित संगठनों की ओर से आज आहूत एकदिवसीय भारत बंद के दौरान बिहार की राजधानी पटना में पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरा, दरभंगा और मधुबनी में ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। जहानाबाद में बंद समर्थक और पुलिस में जमकर हाथपाई हुई। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। पटना में बुधवार को प्रदर्शनकारी महेंद्रू से डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। लेकिन, प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी।

समस्तीपुर से यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, बंद समर्थकों ने समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा एवं मधुबनी समेत विभिन्न स्थानों पर रेल ट्रैक को जाम कर ट्रेनों का परिचालन बाधित किया। इधर आरक्षण बचाव संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर शहर के जिला समाहरणालय के पास मुख्य मार्ग को जाम किया, जिसके कारण समस्तीपुर-दरभंगा और समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। आरा में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस को रोक दिया। प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, औरंगाबाद में बाजार बंद कराने के लिए प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों के साथ मार पीट की।

Updated on:
21 Aug 2024 01:39 pm
Published on:
21 Aug 2024 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर