
एक्टर विजय की पार्टी से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला (Photo-IANS)
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। वहीं इस बार अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम भी चुनावी मैदान में है। इससे प्रदेश का पूरा सियासी समीकरण बदल गया है। एक्टर विजय की पार्टी से प्रदेश में मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। इसके अलावा जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी. के. शशिकला ने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
तमिल फिल्मों के अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हालांकि पार्टी की प्रदेश में ज्यादा मजबूत पकड़ नहीं बताई जा रही है, लेकिन विजय की लोकप्रियता को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
दरअसल, प्रदेश की राजनीति काफी लंबे समय से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बीच ही घूमती रही है, लेकिन इस बार विजय की पार्टी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। विजय की पार्टी चुनाव में वोटों के बंटवारे पर असर डाल सकती है।
एक्टर थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर अकेले लड़ेगी। विजय ने स्पष्ट रूप से बीजेपी को वैचारिक दुश्मन और डीएमके को राजनीतिक दुश्मन बताया है, तथा किसी भी गठबंधन से इनकार किया है। वहीं विश्लेषकों का मानना है कि TVK युवा और नई वोटरों को आकर्षित कर रही है, जिससे बीजेपी और DMK के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। बीजेपी नेता इसे सीमित नुकसान मानते हैं, लेकिन वोट विभाजन से एनडीए को ज्यादा फायदा होने की बजाय नुकसान हो सकता है, खासकर जहां बीजेपी का आधार कमजोर है।
वहीं विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लिया है। सीट शेयरिंग के तहत 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लडे़गी, इसके अलावा एक राज्यसभा सीट भी दी गई है।
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन था। इस चुनाव में DMK ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 133 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत दर्ज की थी।
इस गठबंधन में DMDK भी शामिल हो गई है, जिससे यह और मजबूत हो गया है। देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) का गठबंधन में शामिल होने से विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगा है। बताया जाता है कि DMDK का कई इलाकों में प्रभावी जनाधार है।
वहीं दूसरी ओर, एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) में नेताओं में असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम का पार्टी से अलग होना बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी. के. शशिकला ने नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Published on:
06 Mar 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
