
Deputy Chairman of Rajya Sabha Harivansh Narayan Singh
Rajya Sabha Election: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को जनता दल यूनाइटेड तीसरी बार राज्यसभा नहीं भेज रही है। इस कारण अब अगले कुछ महीनों में राज्यसभा को नया उपसभापति मिलना तय हो गया है। दरअसल, मौजूदा उपसभापति हरिवंश का दूसरा कार्यकाल अप्रेल में खत्म हो रहा है। जेडीयू ने तीसरी बार हरिवंश को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया है। बिहार से जीतने वाली दो सीटों के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को चुनाव में उतारा है।
गौरतलब है कि हरिवंश को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है, लेकिन 2018 में उनको उपसभापति बनाने का प्रस्ताव भाजपा ने पेश किया था। इसके बाद नीतीश और हरिवंश के रिश्ते खट्टे-मीठे रहे। खासतौर पर 2022 में नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होकर महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाने के दौरान हरिवंश ने उपसभापति पद से इस्तीफा नहीं दिया था।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जहां अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी नेताम को दुबारा मौका मिला है। वहीं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु से कांग्रेस ने लो प्रोफाइल और जमीनी नेताओं को मौका देकर चौंकाया है।
कांग्रेस ने तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से राष्ट्रीय सचिव क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा के जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
Updated on:
06 Mar 2026 06:39 am
Published on:
06 Mar 2026 06:39 am
