राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में होगा समापन, पार्टी कार्यालय पर राहुल गांधी करेंगे ध्वजारोहण

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को संपन्न हो जाएगी। समापन समारोह में श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2023, 9:54 AM IST
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में संपन्न होने जा रहा है। समापन समारोह में मौलाना आजाद रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसके बाद शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ट नेता इसमें शामिल होंगे। इस जनसभा में हिस्सा लेने के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। एक दिन पहले रविवार को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता वहां मौजूद थे।


तिरंगा झंडा फहराने के लिए लाल चौक के घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोनावर में यात्रा से करीब आधे घंटा का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय पह़ुंचे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया। कई सड़कों को भी सील कर दिया गया है।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएमसी, जेडी (यू), शिवसेना, टीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई, सीपीआई (एम), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल सहित दलों के अध्यक्षों को निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही पीडीपी, एनसी, डीएमके, आरएलडी, आईयूएमएल, आरएसपी और जेडी (एस) भी इसमें शामिल है।


बताया जा रहा है कि कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार समान विचारधारा वाले 12 विपक्षी दल भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। समारोह में शामिल नहीं होने वाले दलों में तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीडीपी आदि दल शामिल हैं।

Updated on:
30 Jan 2023, 9:54 AM IST
Published on: