BJP on Pawan Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
BJP on Pawan Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप NDA के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। जारी किए गए पत्र में साफ कहा गया है कि पवन सिंह पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। चुनाव लड़कर पार्टी अनुशासन के विरूद्ध पवन सिंह ने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्यासी के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिया है। कुछ दिनों पहले ही BJP नेता प्रेम कुमार ने चेतावनी दी थी कि पवन सिंह के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। अब बीजेपी ने पवन सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया है। बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। बता दें कि पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी।