राष्ट्रीय

Big Accident : बाइक-ट्रक की टक्कर में बैंककर्मी की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Big Accident : यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद बैंककर्मी बाइक के साथ पिछले टॉयर के नीचे घुस गया और इससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jul 08, 2024

हिमाचल के मंडी जिले के बग्गी स्थित एक निजी कॉलेज के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में हुई है, जो पंजाब नेशनल बैंक सुंदरनगर के पुराना बाजार शाखा में कार्यरत थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह बग्गी से आगे एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचे, उनकी बाइक की एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंद्रजीत ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसे और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना की खबर सुनते ही घनयाड़ी गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही धनोटु पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुंदरनगर के पुलिस उपाधीक्षक भरत भूषण ने पुष्टि की कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Published on:
08 Jul 2024 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर