राष्ट्रीय

Crime: सनसनी! बेटी का चल रहा पति से विवाद, रिटायर्ड AIG ने IRS दामाद को दिनदहाड़े कोर्ट में मारी गोली

Chandigarh Court Crime News: चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी का पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था।

2 min read
Crime News

Chandigarh Court Crime News: चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। मृतक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में IRS थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

Chandigarh District Court

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

हरप्रीत का काफी समय से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। उनके बीच तलाक से पहले समझौते का मामला चंडीगढ़ जिला अदालत के मध्यस्थता केंद्र में पहुंचा। हरप्रीत की पत्नी इस समय विदेश में है और उसकी जगह उसके पिता मलविंदर सिंह सिद्धू केंद्र में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही हरप्रीत मध्यस्थता केंद्र में पहुंचे तभी सिद्धू ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और हरप्रीत को साथ चलने को बोला। वे दोनों केंद्र के कमरे से बाहर निकले तभी सिद्धू ने हरप्रीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली हरप्रीत के पांव में लगी जबकि एक पेट में लगी। इस दौरान अदालत के कुछ कर्मचारियों ने सिद्धू को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। हरप्रीत ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मलविंदर सिंह सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल में बरामद कर ली गई है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है सिद्धू

सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्टूबर 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह सिद्धू और दो साथियों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। सिद्धू को 25 अक्टूबर, 2023 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मालविंदर पूछताछ के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों से उलझ पड़े थे और डीएसपी पर हमला कर दिया था। डीएसपी वरिंदर सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।

Published on:
04 Aug 2024 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर