मणिपुर पुलिस ने बताया कि रिंग्सिनलुंग काहमेई सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में थे, जब भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। घर में मौजूद सभी लोग भूस्खलन की चपेट में आ गये, जिससे मां और बच्चे की मौत हो गयी
मणिपुर में तामेंगलोंग जिले के डिमथानलॉन्ग गांव में भूस्खलन की वजह से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर पुलिस ने बताया कि रिंग्सिनलुंग काहमेई सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर में थे, जब भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ। घर में मौजूद सभी लोग भूस्खलन की चपेट में आ गये, जिससे मां और बच्चे की मौत हो गयी। रिंग्सिनलुंग की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है।
वहीं वायनाड के चूरलमाला में मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 50 पार कर गई है। करीब 2 बजे रात हुए भूस्खलन में यह पूरा इलाका पूरी तरह से कट गया। हालत यह थी कि यहां हेलीकॉप्टर भी नहीं लैंड कर पाए। बचावदल के कर्मियों को हेलीकॉप्टर से कूदना पड़ा। इस समय मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा का संपर्क टूट हुआ है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हवाई मार्ग से निकालने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर सक्रिय हैं।