राष्ट्रीय

Bihar CM Oath Ceremony: रिकॉर्ड 10वीं बार CM बनने जा रहे हैं नीतीश कुमार, गांधी मैदान में होगा समारोह

Bihar Govt Formation: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 8:29 PM IST
गुरुवार को नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे
गुरुवार को नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे (Photo-IANS)

Bihar New CM: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह में पीएम मोदी समेत एनडीए के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा।

NDA के बड़े नेता होंगे शामिल

PM नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जिसके चलते गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। PM के साथ बीजेपी के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम भी शामिल होंगे। 

20 MLA लेंगे मंत्री पद की शपथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CM के साथ कम से कम 20 MLA मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिनमें BJP और JDU से लगभग 6 से 7 सदस्य शामिल हैं। साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 2 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के 1-1 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

संवैधानिक रूप से, कैबिनेट पदों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल क्षमता की 15% तक सीमित है। जिसका तात्पर्य है कि 243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में CM सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। इसके कारण बाकी बचे हुए सदस्य मंत्री पद की शपथ 20 नवंबर के बाद ले सकते हैं।

भव्य शपथ समारोह: 1 लाख की भीड़

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इस अवसर पर गांधी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग भी हो सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि नीतीश कुमार का 10वीं बार CM बनने का रिकॉर्ड बन जाएगा।

Updated on:
19 Nov 2025, 8:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All