राष्ट्रीय

Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले इस पार्टी का RJD में हुआ विलय, BJP और अन्य दल के नेताओं ने भी ली सदस्यता

Bihar Election: प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं ने राजद की सदस्यता ली। इनमें रंजना साहू, नरेन्द्र साहू, अरुण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2025, 8:46 PM IST
Feature image

Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। साथ ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बीजेपी और अन्य दलों के नेताओं ने राजद की सदस्यता ली। इनमें रंजना साहू, नरेन्द्र साहू, अरुण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

राष्ट्रीय प्रगति पार्टी का राजद में हुआ विलय

वहीं राष्ट्रीय प्रगति पार्टी का राजद में विलय हो गया है। अमरकांत साह ने अपनी पार्टी का विलय राजद में करने की घोषणा की। आरजेडी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया गया। वहीं नेताओं को RJD का प्रतीक चिन्ह, सदस्यता रसीद और लालू प्रसाद की जीवनी पर लिखित किताब दी गई।

RJD ने वैश्य समाज को दिया उचित सम्मान-तेजस्वी

राजद कार्यालय में मंगलवार को राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे कोई भी चुनाव हो, कोई भी अवसर हो, कोई भी मंच हो, राष्ट्रीय जनता दल ने सदैव ही वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व और मान-सम्मान दिया है।

‘NDA ने वैश्य समाज को ठगा’

इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विगत 20 वर्ष में एनडीए सरकार ने वैश्य समाज को केवल ठगा है। आज बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था के कारण सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा व्यापारियों की हत्याएं हो रही है। उनके शोरूमों और प्रतिष्ठानों को लूटा जा रहा है। सरकार की नीतियों व निर्णयों से उन्हें अत्यधिक हानि हो रही है।

वैश्य समाज से राजद ने मांगा साथ

राजद नेता ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में RJD ने सबसे अधिक वैश्य समाज को टिकट दिए, लोकसभा चुनाव मे भी हमने सबसे अधिक टिकट इस समाज को देकर सम्मान दिया और यह रिश्ता आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिए, परिवर्तन कीजिए और फिर देखिए। हम नई सोच के लोग है सभी जाति/वर्गों को साथ लेकर मिलकर नया और नंबर वन बिहार बनाएंगे।

Updated on:
29 Apr 2025, 8:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All