राष्ट्रीय

Bihar Election: बिहार में महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, AAP ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Bihar Election: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। हमने पंजाब में भी यह करके दिखाया है और अगली बार भी हमारी सरकार बनेगी।
2 min read
• •
Jul 03, 2025
Feature image
अरविंद केजरीवाल (Photo-IANS)

Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई है। लोकसभा में इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस बात का आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है। केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। बता दें कि आप सुप्रीमो केजरीवाल ने यह घोषणा गुजरात दौरे के दौरान की।

क्या बोले केजरीवाल

मीडिया को संबोधित करते हुए आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले चुनव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर गठबंधन था तो कांग्रेस ने विसावदर उपचुनाव क्यों लड़ा। वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमें हराने और वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था।

बिहार में हम सरकार बनाएंगे-केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। हमने पंजाब में भी यह करके दिखाया है और अगली बार भी हमारी सरकार बनेगी। गुजरात में भी विधानसभा चुनाव में जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

इस दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बिहार में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो कर रहा है वह ठीक नहीं है। लोकतंत्र में निष्पक्षता जरूरी है और इलेक्शन कमीशन को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए।

दिल्ली में भी अकेले लड़ा चुनाव

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले दिल्ली में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चली थी, लेकिन सीट शेयरिंग नहीं होने के कारण दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हुआ। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव भी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग होकर लड़ा था। दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ने से आप को नुकसान हुआ था और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। 

Updated on:
03 Jul 2025 03:36 pm
Published on:
03 Jul 2025 03:36 pm
Also Read
View All
चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का क्या है प्लान? शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने किया खुलासा

चुनाव से पहले कांग्रेस का ‘प्रदेश अध्यक्ष बदलो’ फॉर्मूला: पंजाब-UP-गोवा में फिर दांव, पहले कहां चला और कहां हुआ फेल?

Bihar MLC Election: कब खत्म होगा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद? श्रवण कुमार बोले- अभी नॉमिनेशन में वक्त है, जल्द निकलेगा हल

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने परगट सिंह बोले- पंजाबियों को पंजाब के लिए खड़ा होना होगा, नफरत की राजनीति को हमेशा हराया है

‘राहुल गांधी ने किया था बेइज्जत, 6 दिन घर से नहीं निकले थे तेजस्वी’, MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के अलग लड़ने पर दिलीप जायसवाल का तंज