राष्ट्रीय

Bihar Election Result 2025: जेल में बंद अनंत सिंह मोकामा से जीते, वीणा देवी को करीब 30 हजार वोटों से हराया

Bihar Election Result 2025: हाईप्रोफाइल मोकामा सीट से अनंत सिंह जीत गए हैं। अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को 29,720 वोटों से हरा दिया है।
2 min read
Nov 14, 2025
jdu leader anant singh reaction on FIR in Gopalganj
जदयू विधायक अनंत सिंह (Photo- ANI)

Bihar Election Result 2025: ​बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच हाईप्रोफाइल मोकामा सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है कि अनंत सिंह जीत गए हैं। अनंत सिंह ने वीणा देवी को 29720 वोटों से हरा दिया है। दुलारचंद यादव हत्‍याकांड के आरोप में जेल में बंद जेडीयू प्रत्‍याशी अनंत सिंह के इस अभेद्य किले को भेद दिया है। अनंत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, आरजेडी उम्‍मीदवार वीणा देवी से शुरुआत से ही आगे चल रहे थे।

शुरुआती रुझानों से आगे चल रहे थे अनंत सिंह।

बाहुबल और प्रभाव के लिए मशहूर मोकामा हाई-प्रोफाइल सीट पर अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के बीच मुकाबला चल रहा था। मोकामा सीट पर अनंत सिंह 19287 वोटों से आगे चल रहे थे। 18वें राउंड की गिनती के बाद उनको 68132 वोट मिले, जबकि वीणा देवी के खाते में 48845 वोट आए। 20वें दौर की मतगणना समाप्‍त होने के बाद अनंत सिंह अपने निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी से 23 हजार से ज्‍यादा मतों से आगे चल रहे थे।

अनंत सिंह पहले भी जेल में जीते थे चुनाव

आपको बता दें कि अनंत सिंह ने 2015 में पार्टी से अलग होने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हुए और जेल में रहते हुए भी जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 में एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अपनी विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ी थी। 2025 के चुनावों में अनंत सिंह फिर से जदयू में शामिल हो गए। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह मुकामा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

AAP और जन सुराज के उम्मीदवार का हाल

20 दौर की मतगणना तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष 14465 वोट के साथ तीसरे और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार रत्नाकर 1847 वोट के साथ चौथे पायदान पर है।

Updated on:
14 Nov 2025 03:42 pm
Published on:
14 Nov 2025 01:59 pm