राष्ट्रीय

Weather Update: बिहार में 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar floods 2026: बिहार में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित, गंगा और सहायक नदियां उफान पर। IMD ने उत्तर व पूर्वी भारत में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया। जानें दिल्ली, यूपी, राजस्थान, MP और झारखंड में मौसम का हाल।
2 min read
Sep 06, 2026
rain alert
तेज बारिश के बीच निकलते लोग। फोटो- आईएएनएस

Bihar floods: सितंबर महीने के शुरुआती दिनों में देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसके कारण कई राज्यों में नदियां भी उफान पर है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमालयी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और पूर्वी राज्यों में नदियों में नदियां उफान पर है। तेज आंधी की वजह पेड़ गिरने की भी संभावना जताई गई है।

बिहार में गंगा और अन्य नदियां उफान पर

बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। वहीं, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, सिवान, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया,भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर दरभंगा, मधुनबी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा का प्रहार हो सकता है। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान की भी आशंका है।

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और यूपी में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 6 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबिक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बात करें, उत्तर प्रदेश की तो राज्य के कई जिले गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मोरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में आंधी बारिश की संभावना है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश

राजस्थान में फिर से एक्टिव हुए मानसून के कारण जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई। अजमेर में बरसात के कारण एक स्कूल की दीवार ढह गई। आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। आज मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

झारखंड में भी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है।

कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियों और आसपास के इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

Updated on:
06 Sept 2026 08:07 am
Published on:
06 Sept 2026 08:07 am