राष्ट्रीय

Mokama-Gopalganj by-elections voting : बिहार के मोकामा, गोपालगंज उपचुनाव में संगीनों के साए में वोटिंग शुरू

Mokama-Gopalganj by-elections voting बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मोकामा और गोपालगंज में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। सुरक्षाकर्मी संगीनों के साथ मुस्तैद हैं। किसी भी हरकत पर नजर रखें हुए हैं। मतदान के पहले दो घंटे में करीब 10 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।    

2 min read

बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मोकामा और गोपालगंज में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। सुरक्षाकर्मी संगीनों के साथ मुस्तैद हैं। किसी भी हरकत पर नजर रखें हुए हैं। बिहार निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 619 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें गोपालगंज में 330 मतदान केंद्र और मोकामा में 289 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मोकामा उपचुनाव और गोपालगंज उपचुनाव सीटों के लिए मतों की गिनती छह नवंबर को होगी। और छह नवंबर को ही परिणाम का ऐलान किया जाएगा।

मोकामा उपचुनाव में 6 गोपालगंज में 9 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

मोकामा विधानसभा उपचुनाव में जहां कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, वही गोपालगंज में नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मोकामा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,81,251 है जबकि गोपालगंज में 3,31,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शाम छह बजे तक पडेंगे वोट

दोनों सीटों पर मतदाता शाम छह बजे तक अपने मत डाल सकेंगे। बिहार में सरकार बदलने के बाद पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की नजर इस चुनाव पर लगी है। दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

अनंत सिंह को सजा की वजह से हो रहे मोकामा में उपचुनाव

बिहार के मोकामा में पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर बाहुबली नेता अनंत सिंह जीते थे पर कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी खत्म हो गई। जिस वजह से मोकामा में उपचुनाव करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Anand Mohan released jail : पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा

विधायक सुभाष सिंह के निधन की वजह से गोपालगंज में उपचुनाव

बिहार की दूसरी विधान सभा सीट गोपालगंज में पिछला चुनाव भाजपा जीती थी लेकिन भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा के सामने जहां लालू यादव के गृह जिले में अपनी सीट को बरकरार रखने की चुनौती है। तो नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के सामने यह साबित करने की चुनौती है कि उनके कार्यकर्ता और मतदाताओं का भी गठबंधन हो चुका है।

Updated on:
03 Nov 2022 11:06 am
Published on:
03 Nov 2022 10:35 am
Also Read
View All