राष्ट्रीय

Bihar Politics: बिहार चुनाव का बॉयकॉट करेंगे तेजस्वी यादव! जानें क्या कहा

RJD boycott Bihar assembly elections: तेजस्वी यादव ने कहा- चुनाव ईमानदारी से नहीं कराए जा रहे तो फिर इसके आयोजित करने का क्या औचित्य है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 8:56 PM IST
Feature image
आरजेडी सांसद तेजस्वी यादव (फोटो आईएएनएस)

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीनों का समय रह गया है। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के बॉयकॉट की चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद पता करेंगे कि जनता क्या चाहती है और बाकी दल क्या चाहते हैं।

बहिष्कार एक बेहतर विकल्प-तेजस्वी

राजद नेता ने कहा कि चुनाव ईमानदारी से नहीं कराए जा रहे तो फिर इसके आयोजित करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि इसके बजाए तो बीजेपी को सीधे सत्ता दे देनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव कांप्रेमाइज हो चुका है और अभी तक ईसी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। प्रदेश में चुनाव हो रहा है और इतना बड़ा अचानक ड्राइव चला दिया।

हमारे कुछ सवाल- तेजस्वी

राजद नेता ने कहा कि हमारे कुछ सवाल है। पहले सरकार को मतदाता चुनते थे, लेकिन अब सरकार वोटर्स चुन रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्ताधारी लोग लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हम लोकतंत्र को बचाने में जुटे हुए हैं।

‘वोट चोरी हो रही है’

तेजस्वी यादव ने इस दौरान वोट चोरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता के एक पते पर 70 लोगों का फर्जी वोट बना। यह वोट चोरी का साफ सबूत है। हम और भी वोट चोरी के मामले का पर्दाफाश करेंगे। चंडीगढ़ में वोटों की कैसे चोरी हुई थी, यह सभी ने देखा। अधिकारी फर्जी काम कर रहे थे और सुप्रीम कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फटकार लगाई थी।

सब कुछ तय-तेजस्वी 

गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है। कुछ दिनों में विपक्ष के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारी बातों को सामने रख देंगे। निशांत के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई नया व्यक्ति राजनीति में आता है, तो यह अच्छी बात है। लेकिन यह निर्णय खुद निशांत और उनके पिता को लेना है। 

Updated on:
23 Jul 2025, 8:56 PM IST
Published on: