राष्ट्रीय

BJP 3rd list of candidates: भाजपा ने जारी की 3 प्रत्याशियों की अंतिम सूची, राम विलास शर्मा का टिकट कटा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी हो गई। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं और इन सभी पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए।

less than 1 minute read

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 3 और प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पूरी हो गई। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं और इन सभी पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में भाजपा ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को उम्मीदवार बनाया है। महेंद्रगढ़ से राम विलास शर्मा का टिकट भाजपा ने काट दिया है। वह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

Published on:
12 Sept 2024 06:23 am
Also Read
View All

अगली खबर