राष्ट्रीय

BJP ‘विधायक-मंत्री खरीदने और ED-CBI से धमकी दिलवाने का खेल खेलती है : हेमंत सोरेन

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुमला जिला मुख्यालय में 'आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला।  
2 min read
Sep 05, 2024
Feature image

चुनावी राज्य झारखंड में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी जहां सोरेन सरकार पर सूबे में अवैध प्रवासियों के बसाने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। वहीं, सत्ताधारी जेएमएम भी विपक्ष को लगातार निशाने पर लिए हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुमला जिला मुख्यालय में 'आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला।

हमलोग पैसे पर नहीं बिकते-CM सोरेन

उन्होंने कहा कि अगर जनता इन्हें नहीं चुनती है तो ये विधायक खरीदो, मंत्री खरीदो, ईडी-सीबीआई से धमकी दिलवाओ, छापे पड़वाओ, जेल भिजवाओ का खेल शुरू कर देते हैं। लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है, लेकिन इन्हें आपसे मतलब नहीं। अगर आपने किसी और की सरकार बनाई तो ये सरकार ही खरीद लेते हैं। ये लोग हमारे पीछे भी दो साल से पड़े हैं। हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं, लेकिन हमलोग पैसे पर नहीं बिकते।

हमको चार साल से चैन से बैठने नहीं दिया

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए कहा, ''इन लोगों ने बड़े-बड़े, ऊंचे-ऊंचे पदों पर बैठकर सदियों से पूरे देश में आदिवासी-पिछड़ों का शोषण किया है। अब जब हम मंत्री बन रहे हैं, मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। हमको चार साल से चैन से बैठने नहीं दिया। दो साल तो कोरोना से नहीं बैठ पाए और अब बचे हुए समय में इन लोगों ने हमें परेशान कर दिया। इतना दिन-रात हम काम करते हैं, लेकिन इनको काम नहीं दिखता है।''

वो असम मध्य प्रदेश से नेता बुलाते हैं

सोरेन ने कहा कि अब इनके पास कुछ बोलने के लिए नहीं रहा तो ये लोग छत्तीसगढ़ से, असम से, मध्य प्रदेश से नेता बुलाते हैं और हिंदू-मुस्लिम का जहर घोलते हैं। हम लोग नियुक्तियां कर रहे हैं, वो इन्हें नहीं दिखता है। हम जितना आप लोगों के लिए काम करते हैं, उतना ही ये लोग हमें काटने के लिए दौड़ते हैं। ये तो आपका आशीर्वाद था कि मैं आप लोगों के सामने खड़ा हूं।

मंईयां योजना के जरिए 50 लाख लोगों के खाते में गया पैसा

उन्होंने विपक्ष पर सरकार की योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी योजनाओं का लाभ कैसे आप तक नहीं पहुंचे, उसकी कोशिश दिन-रात करते हैं। अभी मंईयां योजना के जरिए 50 लाख लोगों के खाते में पैसा चला गया और इनके लोगों ने कोर्ट में जाकर केस कर दिया है। हम यहां के नौजवानों को नौकरी देने के लिए 1932 के खतियान पर आधारित नियोजन नीति बनाते हैं। ये लोग कोर्ट चले जाते हैं और उसे असंवैधानिक बता देते हैं। यही कानून भाजपा शासित राज्य में बनता है तो वहां संवैधानिक हो जाता है।

Updated on:
05 Sept 2024 06:44 pm
Published on:
05 Sept 2024 06:44 pm
Also Read
View All
PM Modi New Video: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, ‘स्वदेशी’ के बारे में देश को किया संबोधित

‘छात्रों की समस्या का समाधान राज्य सरकार अकेले नहीं कर सकती’, झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने केंद्र पर उठाये सवाल

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए क्यों अहम है यह टेस्ट

Gujarat News: समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा था कुएं का पानी, वैज्ञानिकों ने जांच के बाद घटना को बताया प्राकृतिक