राष्ट्रीय

रक्षाबंधन से पहले छूटा भाई-बहन का साथ, ट्रक की टक्कर में भाई की मौत…बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bihar Accident: बिहार के मधेपुरा में एक सड़क हादसे में भाई और बहन का राखी से कुछ दिन पहले ही साथ छूट गया।

2 min read
Aug 06, 2025
राखी पर ट्रक हादसे में युवक की मौत, पत्नी-बेटा (photo-patrika)

रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन राखी के इस त्यौहार से कुछ दिन पहले ही एक भाई और बहन का साथ छूट गया। बिहार के मधेपुरा में मंगलवार की शाम को एक सड़क हादसे में एक भाई की मौत हो गई। ट्रक से टक्कर की वजह से 21 साल के गौरव कुमार की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। इस सड़क हादसे में उसकी 20 साल की बहन गुड़िया कुमारी घायल हो गई।

बहन को परीक्षा दिलाकर ला रहा था भाई, तभी ट्रक ने मारी टक्कर

गौरव और गुड़िया की पहचान कर ली गई है। दोनों कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलासद्दी वॉर्ड संख्या-2 के निवासी कुमोद कुमार झा के बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार गौरव अपनी बहन को स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने के लिए मधेपुरा लेकर गया था। उसे परीक्षा दिलाकर वह घर वापस ला रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों को मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल के पास NH-107 पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे गौरव की मौत हो गई और गुड़िया घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

कुछ दिन पहले ही घर लौटा था गौरव

गौरव राजस्थान के कोटा में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह रक्षाबंधन के लिए घर लौटा था। लेकिन राखी के त्यौहार से कुछ दिन पहले ही इस हादसे ने भाई-बहन को अलग कर दिया।

बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गौरव की मौत से उसकी बहन गुड़िया और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता को तो अपने बेटे की मौत से गहरा सदमा लगा है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
06 Aug 2025 11:47 am
Published on:
06 Aug 2025 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर