BRS MLA Kaushik Reddy Arrested: पुलिस ने भारत राष्ट्र समिति के विधायक की शनिवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक कौशिक रेड्डी पर एक व्यवसायी ने 75 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग का आरोप लगाया है।
BRS MLA Kaushik Reddy arrested: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पदी कौशिक रेड्डी को जबरन वसूली के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार (BRS MLA Arrested for Extortion) कर लिया। वारंगल सुबेदारी पुलिस ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Rajiv Gandhi International Airport) पर हुजूराबाद से विधायक को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें वारंगल ले जाया गया। विधायक को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।
एक ग्रेनाइट खदान व्यापारी की शिकायत के बाद कौशिक रेड्डी के खिलाफ सुबेदारी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि बीआरएस नेता ने उसे धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी। कमलापुर मंडल के वनागापल्ली में खदान चलाने वाले मनोज रेड्डी ने अपनी पत्नी रमादेवी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि ग्रेनाइट खदान को लेकर जनता में आक्रोश का हवाला देते हुए विधायक ने 25 लाख रुपये की जबरन वसूली की और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की विभिन्न धाराओं के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। कौशिक रेड्डी ने इस मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था लेकिन सोमवार को उनकी याचिका खारिज कर दी गई। अभियोजन पक्ष ने विधायक द्वारा व्यवसायी को की गई धमकी भरे कॉल के बारे में अदालत के समक्ष सबूत पेश किए हैं।
विधायक के वकील ने दलील दी कि वह लोगों की शिकायतों से अवगत कराने के लिए व्यवसायी को फोन कर रहे थे। इस बीच विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ी संख्या में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने सुबेदारी पुलिस स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। बीआरएस नेता विनय भास्कर और अन्य ने कौशिक रेड्डी से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विधायक की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने वारंगल में सुरक्षा कड़ी कर दी है। उन्हें कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार किए जाने के दौरान कौशिक रेड्डी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के 'बेनामी' खदानों के संचालन पर सवाल उठाया था। विधायक ने बिना किसी नोटिस के हवाई अड्डे पर की गई गिरफ्तारी की निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कौशिक रेड्डी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है और इसे कांग्रेस सरकार द्वारा उन लोगों को चुप कराने का प्रयास बताया है जो कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
(स्रोत-IANS)