राष्ट्रीय

बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, इंटरनेशनल बॉर्डर से भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश

BSF Foils Intrusion Bid: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिये की साजिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 10:30 AM IST
BSF
बीएसएफ (File Photo)

पाकिस्तानी घुसपैठिये (Pakistani Intruders) अक्सर ही भारत (India) में घुसने और अपनी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों में लगे रहते हैं। हालांकि भारतीय सेना भी पूरी तरह से अलर्ट रहती है और अक्सर ही इन घुसपैठियों की साजिशों को नाकाम कर देती है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ (Border Security Force - BSF) को एक बार फिर पाकिस्तानी घुसपैठिये की साजिश को नाकाम करने में कामयाबी मिली है।

बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया

जानकारी के अनुसार आज, शुक्रवार, 27 नवंबर को तड़के सुबह करीब 2:25 बजे बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के पठानकोट जिले में पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट पर इंटरनेशनल बॉर्डर के पास संदिग्ध गतिविधि नोटिस की। पाकिस्तान से एक घुसपैठिया इंटरनेशनल बॉर्डर के रास्ते से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। पहले बीएसएफ जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की और चेतावनी दी। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तानी घुसपैठिया नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद बीएसएफर जवानों ने फायरिंग करते हुए उस पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।

बीएसएफ ने की 5 राउंड फायरिंग

जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को इंटरनेशनल बॉर्डर के रास्ते से भारत में घुसने से रोकने के लिए 5 राउंड फायरिंग की। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बॉर्डर से कितना अंदर घुस आया घुसपैठिया?

जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवानों के रोकने के बावजूद पाकिस्तानी घुसपैठिया इंटरनेशनल बॉर्डर के रास्ते से भारत में करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। चेतावनियों के बाद भी नहीं मानने पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की।

सर्च ऑपरेशन शुरू

पहाड़ीपुर पोस्ट के पास बीएसएफ द्वारा पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वो घुसपैठिया किसी मकसद से या किसी से मिलने के लिए इंटरनेशनल बॉर्डर के रास्ते से भारत में घुस रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर ही पाकिस्तान से आतंकी और अन्य अपराधी अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं, जिससे वो देश में अपनी नापाक गतिविधियों को अंजाम दे सके। भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3,323 किलोमीटर लंबी इंटरनेशनल बॉर्डर है।

Updated on:
27 Nov 2026, 10:30 AM IST
Published on: