27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अब किसी भी राज्य में नहीं बचेंगे जाकिर नाइक के ठिकाने और बैंक खाते, केंद्र ने राज्यों को दी सीधी कार्रवाई की शक्ति

अब किसी भी राज्य में नहीं बचेंगे जाकिर नाइक के ठिकाने और बैंक खाते, केंद्र ने राज्यों को दी सीधी कार्रवाई की शक्ति

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी UAPA की धारा 7 और 8 के तहत एक्शन का अधिकार दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 27 Nov 2026, 10:02 AM IST

Zakir Naik

Zakir Naik (Photo-ANI)

Zakir Naik IRF Ban: इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगे पांच साल के प्रतिबंध को बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक और बड़ा फैसला किया है। 26 नवंबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित एक अधिसूचना के जरिए गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) 1967 की धारा 7 और 8 के तहत इस गैरकानूनी संगठन के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों का इस्तेमाल अब राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश भी कर सकेंगे।

इससे पहले 13 नवंबर 2026 को केंद्र सरकार ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को एक गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए उस पर लगे प्रतिबंध को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया था।

राजपत्र अधिसूचना में क्या कहा गया है?

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश राठी के हस्ताक्षर से जारी राजपत्र अधिसूचना (S.O. 6386(E)) में स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार ने UAPA 1967 की धारा 3 की उप-धाराओं (1) और (3) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, 13 नवंबर 2026 की एक अधिसूचना (S.O. 6182(E)) के जरिए इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को एक 'गैरकानूनी संगठन' घोषित किया था।

अब, इसी अधिनियम की धारा 42 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि IRF से जुड़े मामलों में धारा 7 और 8 के तहत केंद्र को प्राप्त सभी शक्तियों का इस्तेमाल राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भी कर सकते हैं।

इस आदेश से राज्य सरकारों को क्या शक्तियां मिलेंगी?

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 7 और 8 के तहत मिली शक्तियों के अनुसार, राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन को किसी भी प्रतिबंधित संगठन की फंडिंग और संपत्ति के संबंध में सीधे और तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है।

धारा 8 के तहत, राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन किसी ऐसे स्थान, कार्यालय या परिसर की पहचान कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल गैरकानूनी घोषित किए गए किसी संगठन द्वारा किया जा रहा हो। वे ऐसी जगहों पर लोगों के प्रवेश को रोक सकते हैं और वहां मिली संपत्तियों तथा दस्तावेजों की सूची तैयार करने के बाद, उन्हें जब्त या सील कर सकते हैं।

धारा 7 के तहत, प्रशासन को यह अधिकार है कि वह किसी प्रतिबंधित संगठन के बैंक खातों, फंड और अन्य वित्तीय संसाधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाए या उन्हें फ्रीज कर दे, ताकि इन संपत्तियों का इस्तेमाल संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों के लिए न किया जा सके।