कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार, 14 अप्रैल को सार्वजनिक किए गए परिसीमन विधेयकों का 17 अप्रैल को वही हश्र हुआ, जिसके वे हकदार थे। उनका आरोप है कि "ऑपरेशन लोटस" के 105 दिन बाद, संविधान दिवस पर सत्र बुलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कथित तौर पर विवादित दो-तिहाई बहुमत के सहारे संशोधन पारित कराने की उम्मीद कर रही है। रमेश ने इसे संविधान पर हमला बताते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही।