27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कांग्रेस से दूरी के बाद BJP के करीब आएगी DMK? परिसीमन पर फैसले से तमिलनाडु में नए सियासी समीकरणों की चर्चा

कांग्रेस से दूरी के बाद BJP के करीब आएगी DMK? परिसीमन पर फैसले से तमिलनाडु में नए सियासी समीकरणों की चर्चा

TVK ने दावा किया है कि एमके स्टालिन की DMK परिसीमन विधेयक के मुद्दे पर बीजेपी के करीब जा सकती है। हालांकि, DMK ने इस दावे को खारिज किया है। संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन पर DMK के रुख और तमिलनाडु की राजनीति में बदलते समीकरणों पर सबकी नजर है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 27 Nov 2026, 8:05 AM IST

Tamil Nadu Politics

TVK नेता ने दावा किया कि DMK अब BJP के साथ जाने की तैयारी कर रही है (Photo-ANI)

TVK Claims DMK May Ally With BJP: तमिलनाडु की राजनीति में सीएम विजय की पार्टी टीवीके के दावे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने दावा किया है कि पूर्व सीएम एमके स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) अब बीजेपी के साथ जाने की तैयारी कर रही है। TVK का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है और इसमें परिसीमन बिल को पेश करने की अटकलें तेज है।

DMK ने किया खारिज

हालांकि एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने टीवीके के इस दावे को खारिज कर दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिसीमन के मुद्दे को लेकर डीएमके के नेताओं की जल्द ही एक बैठक भी हो सकती है। ऐसे में अब संसद में परिसीमन विधेयक को लेकर पार्टी का रुख बेहद अहम माना जा रहा है।

राज्यपाल से मुलाकात पर भी सियासी विवाद

बता दें कि डीएमके और टीवीके के बीच आरोप-प्रत्यारोप की शुरुआक उस समय हुई, जब TVK ने नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात पर सवाल उठाए थे। 

दरअसल, सीएम विजय की पार्टी ने इस मुलाकात को DMK के राजनीतिक और वैचारिक रुख में बदलाव का संकेत बताया। पार्टी की आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और DMK के संस्थापक नेताओं में शामिल सीएन अन्नादुरई के चर्चित बयान का हवाला दिया।

अन्नादुरई ने कभी सवाल उठाया था, 'बकरी की दाढ़ी और देश को राज्यपाल की क्या जरूरत?'

TVK की आईटी विंग ने आरोप लगाया कि जो DMK कभी विधानसभा में राज्यपाल को संबोधित करने की अनुमति नहीं देने को अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता बताती थी, वही पार्टी अब राज्यपाल के सामने झुकने को तैयार है।

पोस्ट में टीवीके ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बयान का डीएमके के मुखपत्र 'मुरासोली' में प्रकाशित होने का भी जिक्र किया गया। 

TVK ने इसे DMK और बीजेपी के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत बताते हुए कहा कि पार्टी अब तमिलनाडु में बीजेपी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

संसद में फिर उठेगा परिसीमन का मुद्दा

बता दें कि मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से उठने की अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल, अप्रैल में परिसीमन विधेयक को लोक सभा में पेश किया गया था, लेकिन दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह पारित नहीं हो पाया। 

अब लोक सभा की बैठक सोमवार और राज्य सभा की बैठक बुधवार से शुरू होने जा रही है। ऐसे में इस विधेयक की वापसी की संभावना जताई जा रही है।

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों की सबसे बड़ी चिंता संसद में उनके मौजूदा प्रतिनिधित्व पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर है। तमिलनाडु की मांग है कि संसद में उसकी मौजूदा 7.2 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होनी चाहिए।

परिसीमन पर DMK का क्या होगा रुख?

एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने परिसीमन के मुद्दे पर कहा कि तमिलनाडु की संसद में मौजूदा 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी सुरक्षित रहनी चाहिए। हालांकि अभी तक डीएमके ने यह स्पष्ट नहीं किया कि परिसीमन के मुद्दे पर वह मोदी सरकार का साथ देगी या नहीं। अप्रैल में डीएमके ने परिसीमन के प्रस्ताव का सदन में विरोध किया था. वहीं दो-तिहाई बहुमत के लिए डीएमके के रूख काफी महत्वपूर्ण है। 

कांग्रेस से दूरी के बाद DMK की नई रणनीति पर नजर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद डीएमके और कांग्रेस के रिश्तों में दरार आ चुकी है। कांग्रेस ने एक्टर विजय की TVK को सरकार बनाने में समर्थन दिया था, जिसके बाद DMK और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तल्खी बढ़ गई।

ऐसे में अगर DMK संसद में परिसीमन विधेयक को लेकर बीजेपी का समर्थन करती है या उसके पक्ष में नरम रुख अपनाती है, तो इसे कांग्रेस से बढ़ती दूरी और बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा सकता है।