मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे इन राज्यों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है।