26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, IBM के एक फैसले से नौकरी छोड़ने की आई नौबत

अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, IBM के एक फैसले से नौकरी छोड़ने की आई नौबत

US Green Card: IBM अमेरिका में अपनी कंसल्टिंग डिवीजन की ज्यादातर नौकरियों H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद कर रहा है। ऐसे में भारतीय कर्मचारियों के पास दो ही विकल्प हैं। एक तो वे किसी दूसरे देश में जाकर नौकरी करें या फिर कंपनी छोड़ दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:46 PM IST

US Green Card for Indians

US Green Card for Indians: Photo AI

US Tech Jobs News: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी IBM ने एक ऐसा फैसला किया है जिसके बाद कंपनी के कई कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या किसी और देश में काम करना पड़ सकता है। दरअसल, IBM ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन की ज्यादातर नौकरियों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड के लिए स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले का असर यह होगा कि अमेरिका में काम कर रहे कई विदेशी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। ऐसे में भारतीयों को भी इन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्मचारियों के सामने सिर्फ दो विकल्प

IBM के इस फैसले के बाद प्रभावित कर्मचारियों के सामने दो विकल्प रखे गए हैं। वे कंपनी के साथ अमेरिका से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट होकर काम जारी रख सकते हैं या फिर नौकरी छोड़ सकते हैं। ऐसे में अब उन कर्मचारियों के सामने बड़ा ज्यादा संकट खड़ा हो गया है, जो H-1B वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं और कंपनी के सहयोग से ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

तीन सप्ताह में लेना होगा फैसला

दोनों विकल्पों में से कर्मचारियों को अपना फैसला लेने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय दिया गया है। जो कर्मचारी दूसरे देश में जाने के लिए तैयार नहीं होंगे, उन्हें तीन महीने का वेतन देकर कंपनी से विदा कर दिया जाएगा। उनके लिए 31 दिसंबर 2026 आखिरी कार्यदिवस तय किया गया है।

IBM ने क्यों लिया ये फैसला?

IBM कंसल्टिंग में दुनियाभर के 1.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि IBM पिछले कई वर्षों से अमेरिका के हाई-स्किल्ड वीजा कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी कम कर रही थी। कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों के कौशल और ग्राहकों की जरूरतों में बदलाव आया है। यही वजह है कि कंसल्टिंग डिवीजन की ज्यादातर नौकरियों के लिए वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला लिया गया है।

ट्रंप प्रशासन की सख्ती के बीच आया फैसला

बता दें कि IBM का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी कर्मचारियों की भर्ती और इमिग्रेशन प्रक्रिया पर सख्ती बढ़ा रखी है। इससे पहले ट्रंप ने PERM प्रक्रिया को निलंबित किया था। इस प्रक्रिया के तहत अमेरिका में नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड हासिल होता है। इसके साथ ही पिछले साल ट्रंप ने नई H-1B वीजा याचिकाओं पर एकमुश्त 1 लाख डॉलर की फीस लगाने का भी ऐलान किया था।