26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / चीन की फिर बढ़ी बेचैनी! अरुणाचल प्रदेश को भारत का राज्य मानने से कर दिया इनकार

चीन की फिर बढ़ी बेचैनी! अरुणाचल प्रदेश को भारत का राज्य मानने से कर दिया इनकार

India China Border Tension: चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताते हुए भारत के राज्य के रूप में मान्यता देने से इनकार किया है। चीन का यह बयान भारत के बायन के बाद आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2026, 5:50 PM IST

China India Border Dispute

China India Border (फाइल फोटो-IANS)

China Arunachal Pradesh Claim: चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताते हुए उसे भारत का एक राज्य मानने से इनकार कर दिया है। चीन का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है जब भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि दोनों देश सीमा विवाद को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं और शांति के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में चीन का अगले ही दिन ऐसा बयान आना शांति वार्ता पर पानी फेरने के जैसा है।

रक्षा मंत्रालय ने दिया विवादित बयान

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल चेन शी ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का राज्य मानने से इनकार करते हुए कहा कि भारत द्वारा इसे अवैध रूप से बनाया गया है। उन्होंने इसे चीन का क्षेत्र बताते हुए कहा कि फिलहाल भारत और चीन के बीच सीमा पर हालात सामान्य और स्थिर हैं।

अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र मानता है चीन

चेन शी के मुताबिक, चीन इस इलाके को जांगनान (Zangnan) कहता है और इसे अपना क्षेत्र मानता है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत जारी है। दोनों देश कूटनीतिक और सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इधर भारत में कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने भी भारत और चीन सैन्य कंमाडरों के बीच चल रही बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि दोनों देश सीमा पर शांति बनाए रखने के प्रयास कर रहे हैं।

सीमा पर तनाव कम करने के लिए हुई बातचीत

चीन का यह बयान भारत और चीन के बीच 24 नवंबर को कोर कमांडर स्तर की बातचीत का दूसरा दौर पूरा होने के बाद आया है। इस बातचीत का मकसद अरुणाचल प्रदेश से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करना और सैनिकों के बीच टकराव रोकने के उपाय करना था। सर्दियों में मौसम बेहद खराब होने से पहले सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए भी बातचीत की गई।

10 दिन तक चली बातचीत

भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बातचीत 8 नवंबर को दीपावली के अगले दिन शुरू हुई थी। बीच में थोड़े समय का ब्रेक भी लिया गया। इसके बाद करीब 10 दिनों तक चर्चा चली। बातचीत का माहौल अच्छा बताया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सर्दियां पूरी तरह शुरू होने से पहले तय किए गए उपायों को धरातल पर लागू किया जा सकेगा या नहीं। दोनों देशों ने इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं।