26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / संविधान दिवस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचा कांग्रेस सेवा दल

संविधान दिवस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचा कांग्रेस सेवा दल

Congress Seva Dal: संविधान दिवस पर दिल्ली में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:38 PM IST

Constitution Day 2026 Congress Seva Dal

मार्च के दौरान कांग्रेस सेवा देल के कार्यकर्ता (Photo-X Post/ @srinivasiyc)

Constitution Day 2026: संविधान दिवस के मौके पर एक बार फिर से विपक्षी दल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की है। दिल्ली में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति सौंपने के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। इधर नागपुर में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी रैली निकाली। सीजेपी ने इसे लोकतंत्र बचाओ रैली नाम दिया।

ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च किया। कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति सौंपना चाहते थे। कांग्रेस की ओर से देशभर में निकाले जा रहे 'संविधान रक्षा मार्च' के तहत यह कार्यक्रम रखा गया था। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और बैरिकेडिंग भी की गई थी।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग संवैधानिक नियमों की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इसी विरोध के प्रतीक के तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त को संविधान की प्रति सौंपने का फैसला किया गया। कांग्रेस का संदेश था कि संविधान का सम्मान करना हर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

नागपुर में रैली देखने सड़कों पर उमड़े लोग

इधर, नागपुर में सीजेपी द्वारा आयोजित डेमोक्रेसी सेव रैली में भी लोगों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल से कर डाली। उन्होंने कहा कि 1970 के समय भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था। इस तंज के जरिए उन्होंने आपातकाल के दौर का जिक्र करते हुए मौजूदा सरकार पर सवाल उठाया।

प्रकाश राज ने भाजपा पर साधा निशाना

रैली में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में अपना प्रसिद्ध डायलॉग 'चीटिंग करता है' दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और सौरव दास को फ्लाइट से उतारकर हिरासत में लेने की कार्रवाई को शर्मनाक बताया। उन्होंने संविधान दिवस को भारत का सबसे बड़ा त्योहार बताते हुए संविधान के महत्व पर जोर दिया।